- Hindi News
- महिला की शिकायत पर आठ लोगों पर मारपीट करने का केस दर्ज
महिला की शिकायत पर आठ लोगों पर मारपीट करने का केस दर्ज
कैथल | कलायतथाना पुलिस ने एक व्यक्ति की शिकायत पर आठ लोगों के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज किया है। ब्राह्मणीवाला गांव निवासी मेहला ने शिकायत में बताया कि रविवार को गांव के कुछ लोगों ने झगड़ा करके उन्हें घायल कर दिया। झगड़े में आरोपी शीशपाल, रामनिवास सहित उसे घायल करके मौके से फरार हो गए। इंस्पेक्टर प्रेम ने बताया कि पुलिस ने मेहला की शिकायत पर ब्राह्मणीवाला निवासी रानी, पवन, पप्पू, सोनू, मोनू, ज्ञानचंद, नसीब, अशोक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।