- Hindi News
- कल होने वाली रोहतक रैली में जिले से जाएंगे हजारों मजदूर
कल होने वाली रोहतक रैली में जिले से जाएंगे हजारों मजदूर
कैथल | भवननिर्माण कामगार यूनियन 14 फरवरी को रोहतक में होने वाली जनसंघर्ष रैली में भाग लेंगी। यूनियन के प्रदेश महासचिव सुखबीर सिंह ने कहा कि पुराने आईटीआई मैदान में होने वाली जनसंघर्ष रैली में श्रम कानूनों के किए जा रहे हमलों के खिलाफ आवाज बुलंद करेंगे। मुख्य रूप से किसानों मजदूरों, महिलाओं गरीब जनता के सवालों को उठाया जाएगा। उन्होंने मजदूरों से रैली में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की।