- Hindi News
- स्कूली बच्चों ने कहा, परीक्षा में नकल करेंगे और करने देंगे
स्कूली बच्चों ने कहा, परीक्षा में नकल करेंगे और करने देंगे
सरकारीस्कूलोंके बच्चों ने गुरुवार को नकल उन्मूलन को लेकर शहर में जागरुकता रैली निकाली। इस दौरान बच्चों ने शपथ ली कि वे परीक्षाओं में नकल करेंगे और ही किसी बच्चे को नकल करने देंगे। नकल उन्मूलन को लेकर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कैथल के बच्चों ने शहर में जागरुकता रैली निकाली। रैली को हरी झंडी डीईओ डॉ. अशोक कुमार ने दिखाई।
डीईओ डॉ. अशोक कुमार ने कहा कि नकल एक अपराध ही नहीं, सामाजिक बुराई भी है। इसका उन्मूलन करना हम सबका दायित्व बनता है। डिप्टी डीईओ शमशेर सिंह सिरोही ने कहा कि असली ज्ञान ही जिंदगी में काम आता है। खंड शिक्षा अधिकारी साहब सिंह ने कहा कि बच्चों द्वारा आज से ही नकल त्यागने का प्रण किया जाना चाहिए। अपनी बुद्धि के बल पर उत्तीर्ण की गई परीक्षा से आत्मबल मिलता है।
प्रधानाचार्य सतीश कक्कड़ ने नकल रहित परीक्षा के लिए बच्चों को शपथ दिलाई। बच्चों के साथ अधिकारियों अध्यापकों ने भी नकल उन्मूलन को लेकर शपथ ली। मौके पर विजय चावला, अश्विनी बत्रा, विनय गुलाटी, कार्यक्रम अधिकारी सतीश मौजूद थे।
कन्या स्कूल की छात्राओं ने भी निकाली रैली
राजकीयवरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कैथल में छात्राओं ने नकल उन्मूलन को लेकर शहर में रैली निकाली। रैली को प्राचार्य रघुवीर कादयान ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान कादयान ने कहा कि हर बच्चे को बिना नकल के परीक्षा देनी चाहिए। नकल करना एक अभिशाप है। नकल करने वाला व्यक्ति जीवन में विकास नहीं कर सकता। बच्चों को दूसरे बच्चों को भी नकल करने के लिए प्रेरित किया जाना चाहिए।
कैथल . राजकीयवरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के छात्र नकल हटाओ भविष्य बनाओ के तहत रैली निकालते हुए।