पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आधिकारी टीम भावना से काम करें : एडीसी

आधिकारी टीम भावना से काम करें : एडीसी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एडीसीजितेंद्रकुमार ने कहा कि सांसद आदर्श ग्राम योजना के तहत चुने गए जिला के गांव सांघन के संपूर्ण विकास के लिए सभी संबंधित अधिकारी आपसी तालमेल, समयबद्ध तथा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कार्य करें। योजना का मुख्य उद्देश्य गांव के संदर्भ में संपूर्ण जानकारी हासिल करने के उपरांत इसका विश्लेषण करके निश्चित उद्देश्यों की प्राप्ति के लिए एक विस्तृत योजना तैयार करके उसका क्रियान्वयन करना है।

पुंसरीगांव का वृत्तचित्र भी दिखाया :गुजरात राज्य के गांव पुंसरी का वृत्तचित्र भी स्क्रीन पर दिखाया, जिसमें यह दर्शाया गया है कि यह गांव पक्की सड़कों से जुड़ा होने के साथ सड़कों के साथ योजनाबद्ध तरीके से पेड़-पौधे लगाए गए हैं। सड़कों के साथ बिजली के खंभों पर माइक भी लगाए गए हैं, जिनके माध्यम से आवश्यक सूचनाएं समय-समय पर लोगों को दी जाती हैं। खंभों पर विशेष स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं, जिनकी मदद से संपूर्ण गांव की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। गांव में साफ-सफाई के दृष्टिगत डेयरी व्यवसाय को गांव से बाहर स्थापित किया गया है तथा ग्राम पंचायत द्वारा दुग्ध उत्पादकों की सुविधा के लिए विशेष बस सेवा दुग्ध केंद्रों तक उपलब्ध करवाई गई है। प्रशिक्षण शिविर में जन स्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता ने गांव में साफ-सफाई, शिक्षा तथा लोगों में जागरूकता फैलाने के संबंध में जानकारी दी। मौके पर एडीसी आरके सिंह और जीएम मौजूद थे।

11 मार्च तक की जाएगी योजना तैयार

11मार्च तक गांव के संपूर्ण विकास की संपूर्ण योजना तैयार करके प्रधानमंत्री कार्यालय को भेजी जाएगी, जहां पर इस योजना के अध्ययन के पश्चात आवश्यक सुझाव दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस योजना के मुख्य तीन बिंदू हैं, जिनमें से प्रथम समयबद्ध योजना, जिसके अंतर्गत 2016 तक इस गांव का संपूर्ण विकास किया जाना है। द्वितीय बिंदू के अंतर्गत योजना के क्रियान्वयन में शामिल सभी विभागों का तालमेल आवश्यक है। तृतीय बिंदू के रूप में योजना के क्रियान्वयन के लिए गतिविधियां निश्चित की गई है, जिनके अनुसार ही कार्य किया जाना है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योजना का शुभारंभ 11 अक्टूबर 2014 को किया है। उन्होंने सभी सांसदों को 2016 तक अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्र में एक-एक गांव को 2016 तक मॉडल गांव के रूप में विकसित करने का लक्ष्य दिया है