पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सट्टेबाजों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस तैयार : मुरारी

सट्टेबाजों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस तैयार : मुरारी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
क्रिकेटविश्वकपसट्टेबाजों के लिए पैसा कमाने का बेहतरीन समय होता है। सट्टेबाजी के कारण कई खिलाड़ी अपना जीवन भी बर्बाद कर चुके हैं। ऐसे में पुलिस इस बार सट्टेबाजों पर नकल कसने की पूरी तैयारी कर रही है, ताकि किसी भी तरह से सट्टेबाज युवाओं को इस धंधे में फंसा सके। जिला कैथल में बार-बार क्रिकेट मैचों पर सटटे लगाने की सूचना मिलती रहती है।

पुलिस ने सट्टेबाजों को गिरफ्तार भी किया है, लेकिन इसके बावजूद सट्टेबाज सक्रिय हैं। कुछ ही दिनों में क्रिकेट विश्वकप आरंभ होने वाला है। जिला पुलिस ने जिला में क्रिकेट पर सट्टा लगाने वाले सैकड़ों लोगों के मोबाइल नंबर उनके नामों की सूची तैयार की हुई है, ताकि ऐसे लोगों को पकड़ा जा सके।

पुलिस लगातार ऐसे लोगों पर नजर लगाए हुए हैं। संदिग्ध सट्टेबाज किस नंबर से अधिक बातचीत कर रहे हैं, या उनकी लोकेशन क्या है, पुलिस पूरी तरह से उनकी जानकारी हासिल कर रही है। फाइनेंसरहोते है सट्टेबाजों की कड़ी :शहर में अब तक हुए मामलों में फाइनेंसरों की भूमिका भी अहम रही है। सट्टा लगवाने वाले फाइनेंसरों से पैसे दिलवाकर लोगों को फंसाते हैं। शहर में बहुत ज्यादा फाइनेंसर बिना लाइसेंस के बैठे हुए हैं। ऐसा लोगों पर नजर रखने के लिए सीआईए-1 को जिम्मेदारी दी गई। सीएआई ऐसे लोगों पर नजर रख रही है, जो फाइनेंस के माध्यम से सट्टेबाजी का बढ़ावा दे रहे हैं।

^क्रिकेट विश्व कप को लेकर तैयारियां की जा रही है। विश्वकप के दौरान सट्टेबाज भी सक्रिय हो जाते हैं। पुलिस ने संदिग्ध सट्टेबाजों की सूची तैयार की हुई है। अगर कोई व्यक्ति सटटे बाजी करता पाया गया तो उसे बख्शा नहीं जाएगा। कृष्णमुरारी, एसपी, कैथल

250 नंबरों की तैयार की जा रही सूची

पुलिससे मिली जानकारी के अनुसार जिलाभर में 250 ऐसे नंबर हैं, जो सट्टेबाजी में शामिल हो सकते हैं। ऐसे लोगों की जानकारी पुलिस हासिल कर रही है। पुलिस इन नंबर वालों पर नजर रखे हुए हैं, ताकि जिले से किसी भी तरह से ये लोग युवाओं को फंसा कर क्रिकेट विश्वकप में सट्टेबाजी कर सकें। कैथल जिले में पिछले विश्वकप में भी युवा पकड़े गए थे, जिनसे लाखों रुपए बरामद किए गए थे।