- Hindi News
- क्विज प्रतियोगिता में गांधी सदन अव्वल रहा
क्विज प्रतियोगिता में गांधी सदन अव्वल रहा
राजकीयवरिष्ठमाध्यमिक विद्यालय कैथल में आईसीटी के माध्यम से क्विज का आयोजन किया गया। क्विज प्रतियोगिता में गांधी सदन ने बाजी मार ली। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में क्विज के तहत प्रधानाचार्य सतीश कक्कड़ ने कक्षा 9वीं से कक्षा 12वीं तक के बच्चों के पांच सदन बनाए। शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार स्कूल में आईसीटी का प्रयोग कर बच्चों को शिक्षा प्रदान करने के लिए सफलता प्रयास किया गया। इस दौरान विजय चावला ने कंप्यूटर लैब में प्रोजेेक्टर के माध्यम से क्विज प्रतियोगिता कराई गई।
विजय चावला ने बताया कि उन्होंने क्विज में हिंदी व्याकरण, अंग्रेजी व्याकरण, सामान्य ज्ञान, मानसिक योग्यता के प्रश्न तैयार किए थे। इसके अतिरिक्त बच्चों से दृश्य-श्रव्य राउंडों के माध्यम से उनके ज्ञान को भी परखा गया। बच्चों का उत्साह देखते ही बनता था। क्विज प्रतियोगिता में स्कूल के पांच सदनों, गांधी सदन, रमन सदन, शिवाजी सदन, टैगोर सदन पटेल सदन के विज्ञान, वाणिज्य एवं कला संकाय के बच्चों ने हिस्सा लिया।
वहीं, स्कूल के गांधी सदन ने 100 अंक प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया। रमन शिवाजी सदन ने 80 अंक लेकर दूसरा और पटेल सदन ने 60 अंक लेकर तीसरा स्थान हासिल किया। क्विज प्रतियोगिता के संचालन में कंप्यूटर लैब के सहायकों ने भी अहम योगदान डाला। इस मौके पर अश्विनी बत्रा, सुनीता शर्मा, उर्मिल निझावन भी उपस्थित थे।