पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बिना बिजली १५ साल तक काम करेगा देसी वाटर प्यूरीफायर

बिना बिजली १५ साल तक काम करेगा देसी वाटर प्यूरीफायर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलाकेसौंगल गांव निवासी किसान लक्ष्मण सिंह ने देसी वाटर प्यूरीफायर बनाया है। उसने इसे महादेव नीलकंठ वाटर प्यूरीफायर नाम दिया है। उसका दावा है कि ये यंत्र 15 साल तक पानी साफ करने में सक्षम है। बुधवार को उसने डीसी एनके सोलंकी को इस उपकरण की कार्यप्रणाली से अवगत कराया। उपकरण काम करता देख डीसी ने कहा कि इस उपकरण के प्रयोग से ऊर्जा की खपत में कमी के साथ-साथ शुद्ध पेयजल भी प्राप्त किया जा सकता है।

यह उपकरण चार चरणों में पानी को साफ करता है। प्रथम चरण में पानी को एक मिश्रण से गुजारा जाता है। जिसके पश्चात जंग, तेजाब एवं यूरिक एसिड जैसे पदार्थ पानी से अलग हो जाते हैं। द्वितीय चरण में मिश्रण से पानी को गुजारने के पश्चात जिंक, साल्ट, सभी प्रकार के कैमिकल, फसलों के अवशेष तथा अन्य अवशेष पानी से अलग हो जाते हैं। तीसरे चरण में पानी से टीडीएस सहित बारीक से बारीक हानिकारक कण अलग हो जाते हैं। चौथे चरण में मिश्रण में से पानी के गुजरने से कैल्शियम एवं मिनरल की कमी पूरी हो जाती है।

वाटर प्यूरीफायर नामक यंत्र दिखाते सौंगल के किसान लक्ष्मण सिंह।