पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कैथल के दो साहित्यकारों को मिला काव्य रतन

कैथल के दो साहित्यकारों को मिला काव्य रतन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिंदीपखवाड़ेके अंतर्गत कैथल के साहित्यकारों डाॅ. तेजिंद्र एवं डॉ. प्रद्युमन भल्ला को आनंद कला मंच एवं शोध संस्थान भिवानी द्वारा काव्य र| सम्मान से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम हरियाणा रेडियो एवं फिल्म आर्टिस्ट एसोसिएशन एवं आदर्श पब्लिक संस्थान के सौजन्य से संस्थान द्वारा आयोजित किया गया। दोनों साहित्यकारों को राष्ट्रीय कवि सम्मेलन, पुस्तक लोकार्पण एवं सम्मान समारोह में ओज के राष्ट्रीय कवि प्रो. ओमपाल सिंह निडर, गजलकार, वीजेंद्र, हरियाणवी-राजस्थानी फिल्म निर्माता कर्नल जेके सिंह, फिल्म निर्माता राजकुमार, पूर्व विधायक ओम प्रकाश, समाज सेवी शशि पंवार 40 खापों के अध्यक्ष ताराचंद ने सम्मानित किया। साहित्य सभा के अध्यक्ष प्रो. अमृतलाल मदान, उपाध्यक्ष कमलेश शर्मा, सचिव ईश्वर चंद गर्ग रिसाल जांगड़ा ने कहा कि समाज राष्ट्र के लिए दोनों साहित्यकारों का अच्छा योगदान है। साहित्यकारों को समाज को जोड़ने विकास करने के बारे में अधिक से अधिक लिखना चाहिए।