पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ढांड में बसों की छत पर सफर करने को मजबूर हैं छात्र

ढांड में बसों की छत पर सफर करने को मजबूर हैं छात्र

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कैथल,ढांडकुरुक्षेत्र मार्ग पर रोडवेज की बसों के ऊपर लटककर छात्रों द्वारा सफर करने का सिलसिला निरंतर जोरों पर है। युवक अपनी जान को जोखिम में डालकर बसों के ऊपर बाहर लटककर सफर करने पर मजबूर है। सबकुछ जानने के बावजूद संबंधित विभाग हाथ पे हाथ धरे बैठा है।

हालांकि रोडवेज की बसों के पीछे मोटे-मोटे अक्षरों में साफ अंकित किया हुआ है कि विभाग की बसों के ऊपर सफर करना कानूनन जुर्म है। इसके बावजूद तो बसों के चालक परिचालक छात्रों को ऊपर सफर करने से रोकते हैं और ही विभाग छात्रों को रोजाना हो रही परेशानी का निवारण कर रहा है। इसके चलते कभी भी ऊपर से लेकर नीचे तक भरी बसों से यात्री गिरने के कारण कोई हादसा हो सकता है। सबकुछ जानने के बावजूद विभाग किसी बड़े हादसे की राह देख रहा है। छात्रों का आरोप है कि बसों की कमी के बारे में विभाग को कई बार अवगत करा चुके हैं, लेकिन समस्या का आज तक कोई समाधान नहीं हुआ है। इसके चलते छात्रों में विभाग के प्रति रोष पनपता जा रहा है, जो कभी भी सड़कों पर आकर फूट सकता है। छात्र महेश कुमार, प्रवीण, अनिल कुमार, रमेश कुमार सुभाष चंद ने बताया कि सुबह के समय बस स्टैंड पर बसों की भारी कमी होती है। छात्रों को काफी समय तक बसों की राह देखनी पड़ती है। छात्रों की भारी भीड़ को देखकर बसों के चालक बसों को स्टैंड पर रोकने की बजाय तेज रफ्तार से बसों को दौड़ा लेते हैं, जिस पर छात्रों को मजबूरी में विभाग की बसों के पीछे भागना पड़ता है और इस दौरान कई छात्र गिरकर घायल भी हो चुके हैं। इसके बाद छात्रों को विभाग की जो भी बसें मिलती है, उसी में भारी तादाद में ऊपर नीचे लटककर सफर करते हैं, क्योंकि देर होने पर स्कूल काॅलेजों में गैर हाजरी लगती है और साथ में पढ़ाई भी प्रभावित होती है। वहीं कई छात्रों को प्राइवेट वाहनों में भी सफर करना पड़ता है। शाम के समय भी छात्रों को ऐसी ही परेशानी से दो चार होना पड़ता है। छात्रों ने विभाग के महाप्रबंधक से मांग की कि कैथल से कुरुक्षेत्र मार्ग पर बसों की संख्या में बढ़ोतरी की जाए, ताकि छात्रों को आने वाली परेशानी से निजात मिल सके।