- Hindi News
- लड़कियों को आत्मनिर्भर होना जरूरी : ममता
लड़कियों को आत्मनिर्भर होना जरूरी : ममता
पूंडरी | राजकीयमहिला आईटीआई पूंडरी में जागरुकता कैंप का आयोजन किया गया। अध्यक्षता प्राचार्या उषा रानी ने की। कैंप में मुख्यातिथि के रूप में रोजगार अधिकारी कैथल ममता बूरा एसबीआई बैंक के ट्रेनिंग अधिकारी नितिन कुमार ने विशेष रूप से भाग लिया। आईटीआई फतेहपुर के इंचार्ज दिनेश शर्मा ने कहा कि लड़कियों को आत्मनिर्भर बनने के लिए शिक्षा और किसी भी टेक्निकल लाईन का प्रशिक्षण जरूरी है। उन्होंने कैंप के माध्यम से बैंक अधिकारियों के सामने छात्रों की समस्याओं को अवगत कराते हुए बताया कि छात्र बैंक की शाखा में खाता खुलवाने के लिए जाते है तो उन्हें बैंक कर्मचारियों द्वारा परेशान किया जाता है। मौके पर सुशील कौशिक, सुरेश कुमार बारू राम भी मौजूद थे।