पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कर्मचारियों ने सीएमओ को आधा घंटा रोके रखा दफ्तर में

कर्मचारियों ने सीएमओ को आधा घंटा रोके रखा दफ्तर में

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
> कहा-सीएमओ कर्मचारियों की मांगों की कर रहा अनदेखी

> पुलिस ने कर्मचारियों को अस्पताल के अंदर घुसने से रोका

भास्करन्यूज | कैथल

सर्वकर्मचारीसंघ के सहयोग से स्वास्थ्य विभाग चतुर्थ श्रेणी सरकारी कर्मचारी यूनियन इकाई कैथल ने अपनी मांगों को लेकर सीएमओ का आधा घंटा घेराव कर रोष जताया। इसके बाद शहर में प्रदर्शन कर लघु सचिवालय में एसडीएम को डीसी के नाम ज्ञापन सौंपा।

अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रामधारी सिरोही ने की। जबकि मंच संचालन जिला सचिव मलखान सिंह ने किया। सरकारी अस्पताल के बाहर 22 दिन से अपनी मांगों को लेकर धरना दे रहे कर्मचारियों का बुधवार को सर्वकर्मचारी संघ ने सहयोग किया। धरने में दोपहर दो बजे तक जिला भर से आए कर्मचारियों की संख्या कम ही रही। दोपहर बाद सर्वकर्मचारी संघ के सदस्यों के आने के बाद चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सीएमओ के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सरकारी अस्पताल के परिसर में पहुंच गए। पुलिस ने कर्मचारियों को अस्पताल के अंदर दाखिल होने से रोक दिया। इस पर कर्मचारियों की पुलिस के साथ तकरारबाजी भी हुई। कर्मचारियों ने 2.11 बजे से 2.40 बजे तक गेट में से किसी को नहीं निकलने दिया। इस पर मरीजों को भी परेशानी हुई। इसके बाद कर्मचारी अस्पताल के मुख्य गेट पर सीएमओ की कार रोकने के लिए गेट पर खड़े हो गए। गेट पर भी कर्मचारी 40 मिनट नारेबाजी करते रहे। मौके पर सर्वकर्मचारी संघ के जिला सचिव जरनैल सिंह, ब्लाॅक अध्यक्ष जगरूप सहारण, वन विभाग से सरदारा राम, अध्यापक संघ के नेता सतबीर गोयत, रोडवेज से ओमप्रकाश गोयत, पब्लिक हेल्थ से शिवदत्त शर्मा, रामपाल, फुल सिंह, ईश्वर सिंह बलबीर सिंह बिजली निगम के कर्मचारी उपस्थित थे।

अस्पताल के कर्मचारियों ने भी जताया रोष

कईमाह से वेतन मिलने के रोष में सरकारी अस्पताल में सुरक्षा गार्ड लगे कर्मचारी भी प्रदर्शन कर रहे चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के साथ नारेबाजी करने लगे। जब कुछ सीनियर कर्मचारियों ने ऐसे कर्मचारियों को रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने कहा कि आपको वेतन मिल गया होगा। हमें घर में तीन माह से वेतन नहीं मिला।

वेतनमांगने पर नौकरी से हटाने की धमकी

जिलाध्यक्षईश्वर सिरोही ने कहा कि सीएमओ संगठन से बातचीत करने के स्थान पर तानाशाही रवैया अपना रहा है। सीवन राजौंद के कर्मचारियों के साथ सीएमओ द्वारा अभद्र व्यवहार गाली गलोच करने से कर्मचारियों म