आइटीआई में आर्ट एंड क्राफ्ट कार्यशाला
कैथल | राजकीयआईटीआई कैथल में बुधवार को आर्ट एंड क्राफ्ट कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का आयोजन पिडीलाइट कंपनी की ओर से किया गया। इसमें संस्थान की गारमेंट्स ग्रुप की छात्राओं ने हिस्सा लिया। शिविर में मास्टर ट्रेनर मनिंदर कौर ने छात्राओं को बताया कि आज के समय में आर्ट एंड क्राफ्ट एक महत्वपूर्ण व्यवसाय बन गया है। आज प्रत्येक वर्ग डिजाइनिंग का फेन है। हालांकि पूर्व में डिजाइन अधिकतर कपड़ों तक ही सीमित था लेकिन आज इसका दायरा काफी बढ़ चुका है। हम अपने चारों ओर के वातावरण में आर्ट एंड क्राफ्ट की विभिन्न कलाकृतियों को देखते हैं। इस अवसर पर कनिष्ठ अध्यापिका ड्रेस मेकिंग राजरानी, फैशन टेक्नोलॉजी से रानी, वर्ग अनुदेशक राजबीर सिंह, जगदीश चंद, सुरेश कुमार, किताब सिंह उपस्थित थे।
राजकीय आइटीआई में आर्ट एंड क्राफ्ट कार्यशाला में भाग लेतीं छात्राएं।