पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तालाब में पड़ी गंदगी से लोग परेशान

तालाब में पड़ी गंदगी से लोग परेशान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजौंद | गांवजाखौली के बस अड्डे के नजदीक असंध कैथल मार्ग पर तालाब में गंदगी होने से लोगों का जीना दुश्वार हो गया है। आलम यह है कि इस तालाब के पास रह रहे लोग नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। बार बार पंचायत प्रशासन को अवगत कराने के बावजूद तालाब से गंदा पानी नहीं निकाला जा रहा। जिसे लेकर लोगोंं में भारी रोष है। ग्रामीणों ने कहा कि इस तालाब का पानी इतना सड़ चुका है कि इसके पास से गुजरते समय मुंह पर कपड़ा ढाप कर निकलना पड़ता है। दूसरे इस गंदे पानी पर मंडरा रहे मच्छरों से अनेक बीमारियां पैदा हो रही है। अगर समय रहते प्रशासन ने तालाब से गंदा पानी नहीं निकलवाया तो कोई भी भयंकर बीमारी फैल सकती है।