- Hindi News
- गांव मुंदड़ी के पास सड़क धंसने से हादसा टला
गांव मुंदड़ी के पास सड़क धंसने से हादसा टला
कैथल-करनालमार्गपर गांव मुंदड़ी के नजदीक नहर पर बने पुल की सड़क धंसने से एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। एक ट्रक जब कैथल की तरफ से पूंडरी की ओर रहा था तो ट्रक जहां सड़क धंसी हुई थी, वहां गिर गया पर पलटने से बच गया।
प्रत्यक्षदर्शी मुकेश कुमार, अशोक गोयल, विजेंद्र टयौंठा, राजेश कुमार, महाबीर सैनी श्रवण कुमार ने संबंधित विभाग ठेकेदार के खिलाफ रोष जाहिर करते हुए बताया कि जब से यह पुल बना है तभी से उन्हें सुविधा की बजाय दुविधा हो रही है। उन्होंने ने बताया कि जो पहले यहां पुल बना हुआ था, उसमें इतनी परेशानी नहीं होती थी, जितनी कि नए बनाए गए पुल के कारण हो रही है। उन्होंने आशंका जताई है कि संबंधित विभाग ने इसमें लगी घटिया निर्माण सामग्री की बिना जांच करें ही इसे पास कर दिया, जिस कारण उन्हें काफी परेशानियों को सामना करना पड़ रहा है।
उन्होंने कहा कि जिसको भी इस पुल के निर्माण का ठेका दिया हुआ है, उस ठेकेदार के कार्य की जांच होनी चाहिए, क्योंकि पुल पर बनी सड़क पर कई जगह से बजरी का उखड़ना शुरू हो गया है, जिस कारण यातायात में बाधा उत्पन्न हो गई है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि पुल के निर्माण में लगाई गई सामग्री की जांच कराई जाए दोषी लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए।
पूंडरी | पुल पर धंसी सड़क का दृश्य।