- Hindi News
- बावरिया समुदाय के पक्ष में उतरी समितियां
बावरिया समुदाय के पक्ष में उतरी समितियां
कैथल|जन संघर्षमंत्र हरियाणा द्वारा जिला फतेहाबाद के गांव झलनिया में अनुसूचित जाति के बावरिया समुदाय के लोगों पर गांव की प्रभावशाली जाति के दबाव की जानकारी के लिए दौरा किया गया। इस टीम में शहीद भगत सिंह नेक्डोर सदस्य भी शामिल थे। कामरेड सोमनाथ ने बताया कि प्रदेश में अनुसूचित जाति के लोगों पर अन्याय किया जा रहा है। ऐसी ही एक घटना गांव झलनिया में हुई। जहां बावरिया समुदाय के लोगों को बिश्रोई जाति के लोगों ने परेशान किया। उनके साथ मारपीट की और गांव में उनका विरोध किया। जिससे उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। जब इसकी शिकायत उन्होंने पुलिस प्रशासन को की तो उन्होंने कोई कठोर कदम नहीं उठाया। जो बहुत ही दुखद बात है। दौरे पर पहुंची टीम ने प्रशासन पुलिस से मांग की है कि मामले की पूरी जांच करने के लिए दोषी के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि जल्द अनुसूचित जाति के लोगों की सुनवाई नहीं हुई तो प्रदेश स्तर पर आंदोलन शुरू करेंगे। टीम में फूल सिंह गौतम, सुरेश टांक, सतपाल चौहान भी शामिल थे।