- Hindi News
- वन मजदूरों को नियमित नहीं करवाना चाहते अधिकारी
वन मजदूरों को नियमित नहीं करवाना चाहते अधिकारी
>प्रदेशभर के मजदूर वन विभाग के अधिकारियों के खिलाफ करेंगे आंदोलन
>कहा अधिकारी मजूदरों पर झूठे केस दर्ज करवाकर दबाना चाहते हैं आवाज
भास्करन्यूज|कैथल
अपनीमांगोंको लेकर वन मजदूर यूनियन इकाई कैथल का अनिश्चित कालीन धरना रविवार को भी जारी रहा। धरने की अध्यक्षता रेंज अध्यक्ष जिला कोषाध्यक्ष विजय शर्मा ने की। जबकि मंच संचालन सतपाल गोस्वामी ने किया।
विजय शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार ने अनियमित कर्मचारियों को नियमित करने के लिए दो प्रकार की नई नीतियां बनाई हैं। ताकि अधिक से अधिक अनियमित कर्मचारियों को नियमित किया जा सके। तीन 10 वर्ष की दो पॉलिसियों का नोटिफिकेशन भी हो चुका है। कई विभागों में अनियमित कर्मचारियों को नियमित भी किया जा चुका है, लेकिन वन विभाग में अनियमित कर्मचारियों को जानबूझकर वन अधिकारी नियमित नहीं होने देना चाहते। ऐसे में कर्मचारियों में भारी रोष है। वन कर्मचारी कई बार जिला वन अधिकारी से नियमित होने के लिए अनियमित कर्मचारियों का रिकार्ड भेजने के लिए कह चुके हैं। लेकिन तो आज तक उनका रिकार्ड भेजा गया और ही उन्हें इस बारे में बताया जा रहा कि वे नियमित हो सकेंगे या नहीं।
उन्होंने कहा कि अगर कर्मचारी नियमित होने के लिए आवाज उठाते हैं तो उनके खिलाफ झूठे केस बनवा दिए जाते हैं। ऐसे में वन विभाग के अनियमित कर्मचारियों में भारी रोष है। उन्होंने कहा कि वे अधिकारियों की चालों से घबराने वाले नहीं हैं। जल्द ही प्रदेशभर के वन विभाग के मजदूर आंदोलन में हिस्सा लेंगे।