पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सरकारी दफ्तरों में बुजुर्गों की हो रही अनदेखी

सरकारी दफ्तरों में बुजुर्गों की हो रही अनदेखी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एक काम के लिए कई-कई दिन काटने पड़ते हैं कार्यालयों के चक्कर

वरिष्ठ नागरिक समिति की बैठक में बुजुर्गों ने साझा किए विचार

भास्करन्यूज| कैथल

वरिष्ठनागरिकसमिति कैथल की मासिक बैठक वरिष्ठ नागरिक भवन में समिति अध्यक्ष रूलदू राम की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मुख्यातिथि के तौर पर राइस मिल एसोसिएशन के अध्यक्ष मांगें राम खुरानियां उपस्थित हुए। मंच संचालन करते हुए नरेंद्र निझावन ने कहा्र कि कई विभागों में सीनियर सिटीजन के लिए कोई व्यवस्था नहीं है। सरकारी कार्यालयों में बुजुर्गों की अनदेखी हो रही है।

एक काम के लिए बुजुर्गों को सरकारी कार्यालयों के कई-कई चक्कर काटने पड़ते हैं। हालांकि प्रशासनिक अधिकारी कई बार कह चुके हैं कि सीनियर सिटीजन को सरकारी कार्यालयों में किसी प्रकार की दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ेगा। सभा में रूलदू राम ने कहा कि प्रशासन को इस बारे में पहले भी शिकायत की गई थी। लेकिन समस्या हल नहीं हुई। जल्द ही वे प्रशासनिक अधिकारियों को वरिष्ठ नागरिकों की समस्या के बारे में अवगत कराएंगे।

वरिष्ठ नागरिकों को सरकारी कार्यालयों में हर प्रकार से मान-सम्मान दिया जाना चाहिए। वरिष्ठ नागरिकों के कार्य प्राथमिकता के तौर पर किए जाने चाहिए ताकि उन्हें कई-कई दिन भटकना पड़े। समिति सदस्य सीताराम गुलाटी, चर्तुभुत बंसल, भगवान दास, धर्मेंद्र गुप्ता, ओम प्रकाश महेश दुआ ने भी संबोधित किया।

इस मौके पर नरेंद्र निझावन, वीके चावला, सतीश चावला, सतपाल, महेश दुआ, रोहित शर्मा, ओम प्रकाश, हवा सिंह, दिवान सिंह, ज्ञान चंद भल्ला, धर्मेंद्र गुप्ता, हरिकेश राविश, कश्मीरी लाल, मदन लाल खन्ना, जीएल चावला, बीके लाल, कृष्ण कुमार, महिंद्र सिंह, फकीर चंद, अमरनाथ, अशोक, सुभाष, सूबेदार राम सिंह, जेआर बंसल, तीर्थ दास, एएल ग्रोवर, केबल, उषा, मनचंदा, रामचंद्र बीडी गुप्ता उपस्थित थे।