पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मैदान में कीचड़, खिलाड़ियों का जोश ठंडा, मैच फटाफट

मैदान में कीचड़, खिलाड़ियों का जोश ठंडा, मैच फटाफट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आठ एमएम बारिश से बढ़ी ठंड, शाम को पड़े ओले

कीचड़ की अड़चन: सुबह 11 : 52 बजे मैदान खाली

राष्ट्रस्तरीयबॉल बेडमिंटन प्रतियोगिता के बीच रविवार को इंद्र देवता दीवार बनकर खड़े हो गए। सोमवार को प्रतियोगिता का समापन होना है, लेकिन रविवार को लीग मैच भी पूरे नहीं हो सके हैं। लड़कों और लड़कियों के 67-67 लीग मैच हो चुके हैं, लेकिन 10 लीग मैच अभी भी बाकी हैं।

शनिवार से शुरू हुई बरसात रुक-रुक कर रविवार को भी जारी रही। रविवार सुबह हल्की बूंदाबांदी के बीच ही आयोजकों ने मैच शुरू करा दिए। मैदान भीगे हुए थे और कई कोर्ट में कीचड़ का आलम यह था कि खिलाड़ियों के पांव स्लिप कर रहे थे। इसके बावजूद खिलाड़ी मैच खेल रहे थे। दोपहर लगभग 11:30 बजे अचानक तेज बारिश शुरू हो गई, जिससे सभी मैच रोक देने पड़े। लगभग आधा घंटे हुई तेज बरसात के कारण मैदान पूरी तरह कीचड़ से सन गया और मैदान खेलने लायक नहीं रहा। हालांकि बारिश पूरी तरह नहीं रुकी और कभी हल्की तो कभी तेज बारिश होती रही। पेज16 भी पढ़िए...

टॉस से भी होते हैं निर्णय

इसतरह की स्थिति में टॉस द्वारा भी मैच विनरों का निर्णय किया जाता है। एसोसिएशन के ज्वाइंट सेक्रेटरी शुकांत दास के अनुसार हालांकि इस तरह की स्थिति बेहद कम बनी है, लेकिन ऐसी स्थिति जिसमें मैच करा पाना नामुमकिन हो जाए, उसमें दोनों मैचों के कप्तानों के बीच टॉस कराया जाता है जो टॉस जीत जाता है, उसे विजेता घोषित कर दिया जाता है। फाइनल मैच की स्थिति में ऐसा होने पर टॉस के अलावा संयुक्त विनर भी घोषित कर दिया जाता है। ऐसा फाइनल में पहुंचने वाली टीमों के ऊपर डिपेंड करता है। आमतौर पर खिलाड़ी संयुक्त विनर बनने की बजाय एकल विजेता बनना पसंद करते हैं।

तय हो चुकी हैं क्वार्टर फाइनल की टीमें

प्रतियोगिताके लिए क्वार्टर फाइनल में भिड़ने वाली टीमें तय हो चुकी हैं। एसोसिएशन के उपप्रधान मुतुकृष्णन ने बताया कि क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाली लड़कियों की टीमों तमिलनाडु, मुंबई, केरल, दिल्ली, कर्नाटक, महाराष्ट्र, आंध्रप्रदेश और हरियाणा शामिल हैं। लड़कों में तमिलनाडु, दिल्ली, आंध्रप्रदेश, हरियाणा, कर्नाटक, मुंबई, केरल और तेलंगाना की टीम क्वार्टर फाइनल में पहुंच चुकी हैं।

कीचड़ में बॉल हो जाती है खराब

बारिशके कारण खिलाड़ियों को दोहरी परेशानी का सामना करना पड़ा। एक तो कोर्ट में कीचड़ बनने से उनके