- Hindi News
- लाठी, डंडों से हमला करने का तीन पर लगाया आरोप
लाठी, डंडों से हमला करने का तीन पर लगाया आरोप
कैथल | तितरमथाना पुलिस ने एक व्यक्ति की शिकायत पर तीन के खिलाफ मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज किया है। नरड़ गांव निवासी कर्मबीर ने शिकायत में बताया कि गांव के तीन लोगों ने उस पर 11 दिसंबर को लाठी, डंडों से हमला कर दिया। हमले में वह घायल हो गया। उन्होंने बताया कि नरड़ निवासी सोनू, मोनू और जसमेर के साथ पुरानी रंजिश चल रही थी। इसके चलते उन्होंने हमला किया है। पुलिस ने कर्मबीर की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।