पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • निजीकरण के विरोध में 18 को प्राथमिक शिक्षक करेंगे प्रदर्शन

निजीकरण के विरोध में 18 को प्राथमिक शिक्षक करेंगे प्रदर्शन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कैथल | राजकीयप्राथमिक शिक्षक संघ हरियाणा जिला कैथल कार्यकारिणी की बैठक राजकीय प्राथमिक पाठशाला हुड्डा सेक्टर-19 में रविवार को हुई। अध्यक्षता राजेश बैनीवाल ने की। इसमें सरकार द्वारा 250 प्राथमिक स्कूलों का निजीकरण करने के फैसले पर चिंता प्रकट की गई और सरकार की निजीकरण नीति का विरोध करने का फैसला लिया गया। निजीकरण का विरोध करते हुए प्राथमिक शिक्षक 18 दिसंबर को मुख्यमंत्री तथा शिक्षामंत्री के नाम डीसी को ज्ञापन सौंपेंगे। बैठक में शमशेर कालिया, अशोक वर्मा, जगजीत फौजी, राकेश रतन, बलवान छौत, कुलदीप नैन, सूरजभान, राजबीर, राजेश तथा ऋषिपाल उपस्थित थे।