- Hindi News
- अस्पताल में कांट्रेक्ट पर लगे कर्मचारियों को अब बैंक के माध्यम से मिलेगी सेलरी
अस्पताल में कांट्रेक्ट पर लगे कर्मचारियों को अब बैंक के माध्यम से मिलेगी सेलरी
सिविलअस्पतालमें कांट्रेक्ट पर लगे कर्मचारियों को अब बैंक के माध्यम से सेलरी मिलेगी। ठेकेदार के खिलाफ कर्मचारियों को कम वेतन दिए जाने की शिकायतों पर स्वास्थ्य विभाग ने इस फैसले को लिया है। विभाग द्वारा कर्मचारियों को बैंक में खाते खुलवाने के आदेश भी दिए जा चुके हैं।
इस प्रक्रिया में विभाग के अधिकारियों कांट्रेक्ट के कर्मचारी के बीच तनातनी चली हुई है। बैंक प्रक्रिया को लागू कर विभाग सेलरी देने को तैयार है, जबकि कर्मचारी बैंक से सेलरी के चक्कर से बचने में लगे हैं। ऐसा होने पर कर्मचारी को दी जाने वाली सेलरी में गड़बड़ कम होने की संभावना रहेगी। मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. आरडी चावला ने बताया कि कर्मचारियों को बैंक के माध्यम से सेलरी दी जाएगी। इससे कर्मचारियों को पूरी सेलरी मिलेगी। इसके अलावा समय पर वेतन भी मिलेगा। इस प्रक्रिया के चलते हुए पिछले कई दिन से वेतन भी नहीं दिया गया। विभाग द्वारा कोशिश की जा रही है कि निष्पक्षता के साथ वर्कर्स को पूरा और समय पर वेतन दिया जा सके।
कर्मचारियों के लिए उठाया कदम
कैथलसीएमओ डॉ. आदित्य स्वरूप गुप्ता ने कहा कि कर्मचारियों के हित के लिए बैंकों के माध्यम से वेतन दिया जाएगा। मेडिकल अधिकारी को इस प्रक्रिया को पूरा करने के आदेश दिए गए हैं। जल्द ही सभी कर्मचारियों को बैंक के माध्यम से सेलरी दिया जाएगा।
एक माह दिए चेक बाकी खाते में
डॉ.चावला ने बताया कि कर्मचारियों की तीन महीने की सेलरी दी जा रही है। कर्मचारियों के बैंक में खाते नहीं खुले हैं। इस कारण से उन्हें एक महीने की सेलरी चैक द्वारा दी जा रही है। जबकि दो महीने के सेलरी कर्मचारियों के सीधे खाते में डाली जाएगी। इस प्रक्रिया से कर्मचारियों को पूरा वेतन मिल सकेगा।