पार्टी को मजबूत बनाएं : प्रेमचंद
कैथल |भारतकी कम्युनिस्ट मार्क्सवादी पार्टी की कैथल कमेटी का एरिया सम्मेलन शहीद भगत सिंह भवन में कामरेड महेंद्र सिंह की अध्यक्षता में हुआ। सम्मेलन में त्रिवार्षिक रिर्पोट एरिया सचिव कामरेड प्रेमचंद ने पेश की। सभी सदस्यों ने अन्य मुद्दों पर चर्चा की और सभी मुद्दों पर बहस करने के पश्चात पार्टी की मजबूती को लेकर सुझावों के साथ रिपोर्ट को सर्वसम्मति से पारित किया गया। कॉमरेड प्रेमचंद ने कहा कि माकपा के सदस्य समय-समय पर जनहित के मुद्दों को लेकर संघर्ष करते रहे हैं और आगे भी करते रहेंगे। उन्होंने बताया कि आगामी 20 21 दिसंबर को माकपा का दो दिवसीय वार्षिक सम्मेलन किया जाएगा और 16 दिसंबर को माकपा सहित सीपीआई एसयूसीआई केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करेंगे।