आज से तीन दिवसीय ओशो साहित्य प्रदर्शनी
कैथल|ओमप्रभा जैनस्कूल के पास गोल मार्केट में तीन दिवसीय ओशो साहित्य प्रदर्शनी का आयोजन नौ फरवरी से किया जाएगा। अतीत वितराग ने बताया कि ओशो मित्र मंडली की ओर से आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ भूतपूर्व एसडीओ सिंचाई विभाग वेद भारती करेंगे। प्रदर्शनी में साहित्य, पुस्तकें, सीडी, डीवीडी और पोस्टर भी लगाए जाएंगे।