पिहोवा चौक पर लगाई जाएगी लाल बत्ती
कैथल| ट्रैफिकको कंट्रोल करने के लिए पेहवा चौक पर लाल बत्ती लगाई जाएगी। वहीं वाहनों की रफ्तार को कम करने के लिए चिन्हत किए स्थानों पर स्पीड ब्रेकर बनाए जाएंगे। जिला प्रशासन ने एकीकृत ट्रैफिक सिस्टम तैयार किया है। एसपी कृष्ण मुरारी ने बताया कि जब तक लाल बत्ती नहीं लगती। तब तक पुलिस कर्मचारियों की चौक पर नियमित ड्यूटी लगाई गई है। जल्द ही ट्रैफिक को कंट्रोल किया जाएगा। ऑटो को भी नंबर अलॉट किए जाएंगे।