- Hindi News
- हरियाणा कर्मचारी महासंघ का आंदोलन 10 को कैथल में
हरियाणा कर्मचारी महासंघ का आंदोलन 10 को कैथल में
हरियाणाकर्मचारीमहासंघ की जिला कार्यकारिणी की बैठक जिला प्रधान सतपाल राविश की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में सतपाल राविश ने बताया कि कर्मचारी महासंघ 10 फरवरी को जिला सचिवालय पर हरियाणा सरकार के कर्मचारी विरोधी नीति के बारे में आंदोलन करेगा। महासचिव हाकम सिंह खनौदा जिला चेयरमैन रमेश शर्मा ने बताया कि प्रदेश सरकार ने अगर कर्मचारियों की लंबित पड़ी मांगों को पूरा नहीं किया तो आने वाला समय प्रदेश सरकार के लिए अच्छा नहीं होगा। उन्होंने बताया कि स्टेटी कमेटी के आह्वान पर हरियाणा कर्मचारी महासंघ हरियाणा के जिले वाइज प्रदेश सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ 26 फरवरी को जोरदार प्रदर्शन करेगा। उन्होंने बताया कि यदि हरियाणा सरकार कर्मचारियों की लंबित मांगे जैसे कि ठेका प्रथा, निजीकरण, रोडवेज में प्राइवेट बस परमिट, आउटसोर्सिंग पूरी नहीं कि तो महासंघ प्रदेश सरकार से आरपार की लड़ाई करने के लिए मजबूर होगा और प्रदेश सरकार के खिलाफ महासंघ ने जब-जब भी लड़ाई लड़ी है, उसमें सरकार को ही मुंह की खानी पड़ी है। इस अवसर पर उनके साथ जयसिंह चौधरी और यूनिट प्रधान रामस्वरूप मौजूद थे।