- Hindi News
- निशु, तनवी आकांक्षा के मॉडलों को खूब सराहा गया
निशु, तनवी आकांक्षा के मॉडलों को खूब सराहा गया
बीआरडीएमपब्लिकस्कूल में गुरुवार को साइंस प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें कक्षा 6वीं से 10वीं कक्षा के विद्यार्थियों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। बाल वैज्ञानिकों ने प्रदर्शनी में अपनी प्रतिभा दिखाई। प्रबंधक समिति के अध्यक्ष रवि भूषण गर्ग ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की।
उन्होंने कहा कि बच्चों की शिक्षा में जब तक तकनीकी शिक्षा अर्थात विज्ञान का समावेश नहीं होगा, तब तक छात्र-छात्राएं जीवन में सफलता हासिल नहीं कर सकते। क्योंकि हर छोटी-बड़ी क्रिया में विज्ञापन का समावेश होता है। प्रधानाचार्य वरुण जैन ने कहा कि बिना विज्ञान के हम जीवन की कल्पना नहीं कर सकते। आज के समय में विज्ञान हमारे लिए ऐसे जरूरी है जैसे जीव के लिए ऑक्सीजन पानी। प्रदर्शनी में 9वीं कक्षा की रिया शैली द्वारा एक ऐसा एसी बनाया गया जो केवल मोबाइल के चार्जर जितनी ऊर्जा लेता है और जिसको बनाने में मात्र 200 से 300 रुपए लगते हैं। इसमें बच्चों ने बाल्टी के अंदर की सतह पर थर्मल कूल शीट लगाई और उस पर बर्फ रखी, जिससे बर्फ नहीं पिघलती। बाल्टी के ढक्कन पर एक पंखा लगाया गया जो बाल्टी में कंपन उत्पन्न करता है और बाहर ठंडी हवा फेंकता है। इसी के साथ 10वीं कक्षा के आदर्श रजत ने एक अद्भूत तरीके की रॉकेट बनाई, जोकि न्यूटन के तीसरे नियम पर आधारित थी।
बच्चों ने एक कोल्ड ड्रिंक की बोतल लेकर उसमें अधिक दबाव के साथ हवा भरी और जब हवा बाहर निकाली जाती है तो यह हवा के विपरीत दिशा में उड़ती है और यह रॉकेट लगभग 30 फीट की ऊंचाई तक उड़ता है। 9वीं कक्षा के दीपक, सागर कृष्ण द्वारा टेरिस फार्मिंग का मॉडल तैयार किया गया। मौके पर भरत गर्ग, आरएस सैनी मौजूद थे।
कैथल. बीआरडीएमस्कूल में साइंस प्रतियोगिता के दौरान मॉडल के बारे में जानकारी देते हुए स्कूली विद्यार्थी।