होंडा शोरूम में हुआ सरपंच सम्मेलन
कैथल |अम्बाला रोड स्थित लीजेंड होंडा कैथल में सरपंच सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में जीएम ललित तनेजा ने होंडा की गाड़ियों के बारे में सरपंचों को बताया। जीएम ने बताया कि होंडा की गाड़ियां उचित मूल्य, उच्च गुणवत्ता, ऊंची ब्रांड वैल्यू तथा कम रख-रखाव वाली गाडिय़ां हैं। उन्होंने बताया कि सरपंच द्वारा बताई गई किसी भी बात को ग्रामीण आसानी से समझ लेते हैं, इसलिए इस सम्मेलन का आयोजन किया गया। होंडा मोबिलिया सात सीटर गाड़ी है जो राजनीतिक व्यक्ति के लिए उपयुक्त है। इसमें 1500 सीसी का इंजन, 100 बीएचपी की पॉवर के साथ 25 किलोमीटर प्रति लीटर से अधिक की माइलेज है। इसी तरह होंडा एमेज गाड़ी ग्रामीण परिवेश को ध्यान में रखकर बनाई गई है। इसकी एवरेज भी 26 किलोमीटर प्रति लीटर की है। होंडा सीटी गाड़ी भारत के सबसे विश्वसनीय ब्रांडों में से एक मानी जाती है, जो कई दशकों बाद भी अपनी पुरानी इमेज के साथ भारतीय सड़कों और उच्च, मध्यम वर्गीय परिवेश की शान है। जीएम ने बताया कि पिछले पांच महीने के कार्यकाल में लीजेंड होंडा ने कैथल शहरी ग्रामीण इलाकों में अपनी छाप बना ली है। शोरूम में ग्राहकों की हर तरीके से संतुष्टि की जाती है। मौके पर रोशन लाल पाडला, जरनैल सिंह मालखेड़ी मौजूद थे।
िबजनेस प्लस