- Hindi News
- 10 हजार के लालच में चौकीदार ने की थी माली की हत्या
10 हजार के लालच में चौकीदार ने की थी माली की हत्या
कैथल | हाबड़ीके कन्या राजकीय उच्च विद्यालय में रात के समय हुई माली की हत्या करने के आरोपी चौकीदार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के सामने पूछताछ के दौरान गिरफ्तार चौकीदार ने सारी वारदात को भी कबूल लिया है। पुलिस को चौकीदार ने 10 हजार रुपए साथ लेकर चौकीदारी करने आए माली के पैसों से सट्टा खेलने के विचार से मौत के घाट उतारना बताया है। हत्या में प्रत्युक्त रॉड की बरामदगी के लिए पुलिस ने न्यायालय से चौकीदार का एक दिन के लिए रिमांड मांगा है। एसपी कृष्ण मुरारी के मुताबिक चौकीदार सुभाष ने पूछताछ में बताया कि 2 फरवरी को उसने 50 हजार रुपए और माली बलवान ने 10 हजार रुपए निकलवाए थे। उस दिन बलवान ने रात को स्कूल में चौकीदारी करनी था। पैसे निकलवाने के बाद वह पैसे घर पर अपने प|ी को पूरे 50 हजार रुपए दे आया। अब उसके पास सट्टा लगाने के लिए पैसे नहीं थे। पैसे होने पर उसे इस बात को लेकर काफी परेशानी हो रही थी कि वह सट्टा कैसे खेलेगा। सुभाष ने बताया कि स्कूल में घुसते ही उसने लाइट का स्विच बंद कर दिया। बिजली के कारणों का पता करने के बहाने से उसे छत पर ले गया। उसने छत पर जाने के बाद माली को नीचे धक्का देकर गिरा दिया। फिर जल्दी सी छत से नीचे आकर रॉड से हमला कर बलवान की हत्या कर दी और उसके 10 हजार रुपए लेकर वहां से फरार हो गया।
^चौकीदार ने माली की हत्या करने की वारदात को कबूल लिया है। वारदात में प्रयुक्त रॉड पूछताछ के लिए न्यायालय से रिमांड मांगा है। जल्द बरामदगी कर ली जाएगी। -कृष्ण मुरारी,एसपी,कैथल।
चाबी देने स्कूल आते समय बनाई साजिश
चौकीदारने बताया कि घर पैसे देने के बाद स्कूल में माली को चाबी देने जा रहा था। इस दौरान उसे ख्याल आया कि माली बलवान ने उसके 10 हजार रुपए निकलवाए हैं, जिनको वो साथ लेकर स्कूल में उसका इंतजार कर रहा है। सट्टा लगाने के लिए पैसों का बंदोबस्त बलवान के पास से होता दिखा। स्कूल तक पहुंचते-पहुंचते उसके दिमाग में बलवान से पैसे लेने का एक प्लॉन तैयार हो गया। प्लॉन के अनुसार उसे लगा कि किसी को शक भी नहीं होगा और उसके सट्टे खेलने का जुगाड़ भी बन जाएगा।