चार दिवसीय फुटबाल प्रतियोगिता शुरू
ग्रामीण कर रहे प्रतियोगिता का विरोध
राजकीयवरिष्ठमाध्यमिक विद्यालय फतेहपुर में ट्रिमोन्ट स्पोट्र्स क्लब द्वारा 19वीं राज्य स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ गांव फतेहपुर के युवा सरपंच गौरव वालिया द्वारा किया गया, जबकि अध्यक्षता क्लब के प्रधान कर्मबीर बिहान ने की। आज शुरू हुई इस प्रतियोगिता में प्रदेश भर से लगभग 25 टीमें भाग ले रही हैं। जिला डीएफए सचिव एचएफए कोच बृजपाल ने बताया कि चार दिन तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में विजेता टीम को 31 हजार उपविजेता टीम 21 हजार की नकद राशि पुरस्कार के रूप में दी जाएगी। प्रतियोगिता सफल बनाने में उपप्रधान मंजीत शर्मा, महेंद्र बिहान, अशोक लाकड़ा, जगदीप सिंह, अभिनव शर्मा, नीरज वालिया, मुकेश बाल, प्रवीण, कमल लाकड़ा, दिपांशु कौशिक विनोद बिहाना का सराहनीय योगदान रहा।
पंूडरी . प्रतियोगिताके दौरान खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते मुख्यातिथि।
पूंडरी |फतेहपुर के राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल परिसर में चार दिवसीय फुटबाॅल प्रतियोगिता का ग्रामीण विरोध कर रहे हैं। स्कूल मैदान में प्रतियोगिता को लेकर एसएमसी सदस्य गुरनाम पाल के नेतृत्व में डीसी कैथल, डीईओ, बीईओ को लिखित में शिकायत की। उनका आरोप था कि स्कूल में कराई जा रही प्रतियोगिता से बच्चों की पढ़ाई पर काफी असर पड़ रहा है। इस दौरान बच्चों की परीक्षा भी नजदीक होती है। इस बारे में उन्होंने कई बार खेल क्लब के सदस्यों से भी बात कि थी लेकिन वे मानने के लिए तैयार नहीं हुए और बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ करते हुए प्रतियोगिता का आयोजन कराया जा रहा है।