- Hindi News
- आशा वर्करों को स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में जानकारी दी गई
आशा वर्करों को स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में जानकारी दी गई
पूंडरी | सामुदायिकस्वास्थ्य केंद्र पूंडरी के ट्रेनिंग हाॅल में आशा वर्कर्स को ट्रेनिंग दी जा रही है। आशा स्वास्थ्य विभाग की प्रथम मुख्य इकाई है। जिला आशा कोऑर्डिनेटर रामफल कश्यप ने बताया कि आशा वर्करों को इसलिए भी प्रशिक्षण दिया जा रहा है कि सरकार द्वारा कि जा रही स्वास्थ्य सेवाओं से कोई भी वंचित रहे और आशा वर्कर अच्छे से स्वास्थ्य सेवाएं लोगों को मुहैया कराए। डॉ. विकास भटनागर की ओर से प्रशिक्षण शिविर का निरीक्षण किया गया। उन्होंने कहा कि सीएमओ कैथल डॉ. आरएस पुनिया के निर्देशानुसार चलाए जा रहे इस शिविर में आशाओं को अच्छा प्रशिक्षण दिया जा रहा है। ट्रेनिंग देने का मुख्य उद्देश्य मातृ मृत्यु और शिशु मृत्यु की दर को कम करना भी है। इस अवसर पर कुशल देवी मौजूद थीं।