- Hindi News
- नैक्डोर ने सरकारी स्कूलों में गीता पढ़ाने का किया विरोध
नैक्डोर ने सरकारी स्कूलों में गीता पढ़ाने का किया विरोध
कैथल|नेशनल कांफेडरेशनऑफ दलित आर्गेनाइजेशन हरियाणा विकास समिति एवं राष्ट्रीय दलित महासभा के सदस्यों की संयुक्त बैठक जवाहर पार्क में हुई। बैठक की अध्यक्षता हरियाणा विकास समिति एवं नैक्डोर हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष सुरेश टांक मुन्नारेहडी ने की।
बैठक में भाजपा सरकार द्वारा सरकारी स्कूलों में गीता पढ़ाए जाने का विरोध किया गया। सुरेश टांक ने कहा कि सरकार द्वारा सरकारी स्कूलों की अनदेखी करने के कारण सरकारी स्कूलों में शिक्षा का स्तर हर वर्ष नीचे गिर रहा है। जिससे दलितों, गरीबों, पिछड़ों एवं अल्पसंख्यक वर्ग के बच्चों का भविष्य खतरे में है। उन्होंने कहा कि भाजपा जबरदस्ती सरकारी स्कूलों में विषय के तौर पर गीता को शामिल करना चाह रही है। जबकि सरकारी स्कूलों की स्थिति की ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा। राष्ट्रीय दलित सभा के सदस्य महावीर सिंह सुनील तंवर ने कहा कि भारत एक गणतंत्र देश है। यहां किसी के ऊपर किसी तरह का दबाव नहीं डाला जा सकता। उन्होंने कहा कि इस बारे में 22 फरवरी को सभी सामाजिक संगठनों के साथ नैक्डोर कार्यालय पूंडरी में एक बैठक बुलाई जाएगी।