पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एनएसएस यूनिटस ने योगाभ्यास से शुरू की स्कूल प्रांगण की सफाई

एनएसएस यूनिटस ने योगाभ्यास से शुरू की स्कूल प्रांगण की सफाई

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कैथल | आरकेएसडीकॉलेज की एनएसएस यूनिटस के सात दिवसीय शिविर के दूसरे दिन बच्चों ने प्रार्थना करके दिन की शुरुआत योगाभ्यास से की। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. ओपी सैनी ने बताया कि जीवन में योग का अत्याधिक महत्व है। यह शरीर को निर्विकार और मन को शांति और एकाग्रता प्रदान करता है। स्वयंसेवकों ने शेरगढ़ के सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शारीरिक श्रम का विशेष योगदान दिया। स्वयंसेवकों ने स्कूल के अंदर और बाहर सफाई की गई। शिविर में मुख्यवक्ता के तौर पर आरकेएसडी कॉलेज से प्रो. निखार ने स्वयंसेवकों को गीतापाठ के माध्यम से जीवन में संस्कारों और सेवाभाव के महत्व को उजागर किया। दोपहर बाद के सत्र में डॉ. राजेश गोयल और डॉ. मीनाक्षी गोयल ने फर्स्ट एड के बारे में स्वयंसेवकों को बताया।