- Hindi News
- नाबालिग को भगाने के आरोप में युवक पर मामला दर्ज
नाबालिग को भगाने के आरोप में युवक पर मामला दर्ज
कैथल | बदनारागांव से एक 22 वर्षीय युवक नाबालिग लड़की (15 साल) को लेकर फरार हो गया है। पुलिस ने युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है और फिलहाल आरोपी पुलिस गिरफ्त से फरार है। थाना प्रभारी रमेश कुमार ने बताया कि युवक को पकड़ने के लिए पुलिस की टीम गठित की गई है और जल्द आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।