पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चिल्ड्रन पार्क, रसीना मटोर गांव से बाइक चोरी, मामला दर्ज

चिल्ड्रन पार्क, रसीना मटोर गांव से बाइक चोरी, मामला दर्ज

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कैथल | शहरके चिल्ड्रन पार्क, रसीना मटोर गांव से चोर तीन बाइक चोरी कर फरार हो गए। आहूं गांव निवासी अन्नत राम ने शिकायत में आरोप लगाया कि वह किसी काम से गांव रसीना गया हुआ था। यही से चोर उसकी बाइक चोरी कर ले गए। हुडा कॉलोनी निवासी विरेंद्र कुमार ने शिकायत में बताया कि चोर चिल्ड्रन पार्क से उसकी बाइक चोरी कर ले गए। इसके अलावा मटोर गांव निवासी अमरजीत ने बताया कि चोर गांव से उसकी बाइक चोरी कर ले गए। उसने बाइक को खोजने का प्रयास किया, लेकिन बाइक का कहीं सुराग नहीं लगा। पुलिस ने सभी मामलों को दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।