315 बोर की पिस्तौल सहित एक काबू
315 बोर की पिस्तौल सहित एक काबू
कैथल | कलायतपुलिस ने एक 315 बोर की अवैध पिस्तौल दो जिंदा कारतूस सहित एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि हेडकांस्टेबल कुलबीर सिंह की टीम ने गांव मटौर क्षेत्र में गश्त नाकाबंदी के दौरान संदिग्ध युवक संजय वासी मटौर को काबू किया। उसके कब्जे से 315 बोर का अवैध पिस्तौल दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। थाना कलायत में मामला दर्ज कर आरोपी को शस्त्र अधिनियत तहत गिरफ्तार कर लिया गया। जिसे न्यायालय के आदेश अनुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।