सड़क दुर्घटना में दो की मौत, दो घायल
सड़क दुर्घटना में दो की मौत, दो घायल
कैथल | गांवफरल के निकट सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिए। शुगर मिल निवासी जसवीर सिंह ने बताया कि वह देस राज राजबीर के साथ बाइक पर जा रहे थे। सामने से रहे चालक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। जिसमें देसराज (52) राजबीर (42) की मौत हो गई। जसवीर ने बताया कि वह एक अन्य बाइक चालक भी घायल हो गया। दोनों का पोस्टमार्टम करवा कर पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिए। पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।