पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विदेशियों का रजिस्ट्रेशन अब ऑनलाइन होगा

विदेशियों का रजिस्ट्रेशन अब ऑनलाइन होगा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कैथल | विदेशीनागरिकों को रजिस्ट्रेशन की जांच कराने के लिए थाने एसपी कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेेंगे। वे ऑनलाइन इस प्रक्रिया को पूरी कर पाएंगे। इसके लिए पुलिस विभाग ने ऑनलाइन सिस्टम चालू कर दिया है।

मंगलवार को लघु सचिवालय स्थित कांफ्रेंस हॉल में राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र, गृह विभाग हरियाणा पुलिस के संयुक्त तत्वाधान में एक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में नए सॉफ्टवेयर के बारे में जानकारी दी गई। गृह विभाग चंडीगढ़ से आए पंकज अग्रवाल ने बताया कि विदेशों से जो भी व्यक्ति भारत में एयरपोर्ट, शिपयार्ड या अन्य किसी माध्यम से पहुंचता है तो उसका बाकायदा पूरा रिकार्ड इमिग्रेशन केंद्र पर चेक किया जाता है। प्रत्येक विदेशी पर्यटक के वीजा पर आने और जाने की तिथि अंकित की जाती है। गृह मंत्रालय के पास किसी भी विदेशी पर्यटक के आने-जाने का रिकार्ड मिल जाता है। लेकिन विदेशी मेहमान बीच में गायब भी हो जाते हैं। उस विदेशी मेहमान का रिकार्ड मिलना संभव नहीं हो पाता था। इससे देश की सुरक्षा को खतरा हो सकता है। अब शिक्षण संस्थानों में आने वाले विदेशी मेहमानों का ऑनलाइन रिकार्ड रखना होगा। केवल शिक्षण संस्थान, बल्कि होटल, धर्मशालाओं और गेस्ट हाउस संस्थानों को भी विदेशियों का रिकार्ड ऑनलाइन रखना होगा।

इस संदर्भ में देश की सुरक्षा और विदेशी मेहमानों को सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए गृह मंत्रालय की तरफ से आदेश जारी हुए हैं। इस बैठक में एनआईसी हरियाणा चंडीगढ़ से कुलदीप सिंह, डीआईओ दीपक खुराना, एडीआईओ राजीव शर्मा, सुरक्षा शाखा के निरीक्षक अशोक कुमार, हेड कांस्टेबल जोगिंद्र सिंह, पुलिस विभाग से कॉर्डिनेटर भूपेंद्र सिंह सहित एनआईआईएलएम यूनिवर्सिटी, मन्नत होटल, जन्नत होटल,क्वालिटी होटल, कोयल कांप्लेक्स, लखन पाल तथा सन होटल आदि से प्रतिनिधि इस बैठक में शामिल हुए।