- Hindi News
- महाराजा भागीरथ की प्रतिमा खंडित, लोगों ने लगाया जाम
महाराजा भागीरथ की प्रतिमा खंडित, लोगों ने लगाया जाम
ओड़राजपूतबिरादरी के लोगों ने खुराना रोड बाइपास पर लगी महाराजा भागीरथ की प्रतिमा को असामाजिक तत्वों द्वारा खंडित करने के रोष में सुबह बाइपास पर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंची पुलिस भी जाम खुलवाने में नाकाम रही। जाम लगा रहे लोगों का कहना था कि जब तक एक्सईएन और ईओ मौके पर नहीं पहुंचते, वे सड़क से नहीं उठेंगे। सड़क पर बैठे लोग एक घंटा जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते रहे। गुरबचन सुबह चार बजे महाराजा भागीरथ की प्रतिमा के सामने धूपबत्ती करने के लिए आया। उसने देखा कि महाराजा भागीरथ की प्रतिमा एक तरफ से खंडित है। जिला प्रशासन ने प्रतिमा को एक तरफ लोहे का एंगल लगाकर स्पोर्ट दी हुई थी। कोई लोहे की स्पोर्ट ही हटाकर ले गया। ऐसे में प्रतिमा एक तरफ से खंडित हो गई। इसकी जानकारी उसने ओड़ समाज के लोगों को दी। सुबह नौ बजे लोग बड़ी संख्या में खुराना रोड बाइपास पहुंचे और जाम लगा दिया।
ओड़ राजपूत बिरादरी के लोग महाराजा भागीरथ की प्रतिमा हरिद्वार से कैथल लेकर आए थे। प्रतिमा का उद्घाटन उद्योग मंत्री रणदीप सिंह सुरजेवाला ने 18 अगस्त 2014 को किया। इस प्रतिमा के पास ही शराब का एक ठेका है। लोगों ने उद्योग मंत्री से शराब का ठेका हटाने की मांग की थी। लेकिन जिला प्रशासन ने शराब का ठेका नहीं हटाया। बंतू, अंतु, गुलाब सिंह, टेकचंद, संतो, खेमचंद, कर्मवीर, पवन, तिलकराज, कांता, कमला देसराज ने बताया कि ओड़ बिरादरी के लोग सुबह-शाम महाराजा भागीरथ की प्रतिमा की पूजा करते हैं। प्रतिमा के पास में शराब का ठेका होने के कारण कुछ लोग प्रतिमा स्थल पर शराब पीते हैं। लोगों ने ऐसे शराबियों को रोकने के लिए ठेका हटाने के साथ-साथ प्रतिमा के चारों तरफ लोहे का जंगला लगाने की मांग की थी। लेकिन अधिकारियों ने इस तरफ कोई ध्यान नहीं दिया। मौके पर पुलिस बल के साथ पहुंचे सीटी एसएचओ रामफल गोयत ने जाम खुलवाने के लिए पहले थोड़ी सख्ती दिखाई। लेकिन लोग अपनी जिद पर ही अड़े रहे। इस पश्चात उन्होंने नरमी से भी समझाना चाहा। लेकिन दोनों तरीके बेकार गए। पुलिस जाम से दूर पेड़ों के नीचे छाया में जाकर खड़ी हो गई।
कैथल | जाम के दौरान एक बुग्गी को रोक रहे लोगों बहस करती महिला।
रे मानै जाण दो, यू खागड़ थानै मार देगा...
मेरी कोई नहीं सुन रहा : जेई
नगरपरिषद के जेई नसीब सिंह ने कहा कि मुझे सुबह ही नगर परिषद के अधिकारियों ने प्रतिमा को हु