- Hindi News
- इधर, सांसद सैनी ने तोड़ी आचार संहिता, ट्रेन को दिखाया बीजेपी का झंडा
इधर, सांसद सैनी ने तोड़ी आचार संहिता, ट्रेन को दिखाया बीजेपी का झंडा
जांच के बाद कार्रवाई होगी: डीसी
रेलवे के कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने लगाए बीजेपी के नारे
रोहताशशर्मा | कैथल
चंडीगढ़-जयपुरइंटरसिटीको कुरुक्षेत्र के सांसद राजकुमार सैनी ने बीजेपी का झंडा दिखाकर स्वागत किया। जबकि नियम के अनुसार सांसद हरी झंडी दिखाकर स्वागत कर सकते थे। कार्यकर्ताओं ने बीजेपी के नारे लगाए।
चंडीगढ़ से चलकर जयपुर जा रही इंटरसिटी पहले दिन चार बजकर 14 मिनट पर कैथल रेलवे स्टेशन पर पहुंची। सांसद राजकुमार सैनी पहले ही बीजेपी का झंडा लेकर खड़े थे। ट्रेन करीब छह मिनट स्टेशन पर रुकी। इस दौरान कार्यकर्ता बीजेपी के नारे लगाते रहे। जाते समय ट्रेन को बीजेपी का झंडा दिखाकर रवाना किया। जबकि 13 सितंबर से प्रदेश में आचार संहिता लगी हुई है। कोई भी सांसद विधायक सरकारी कार्यक्रम में पार्टी का बैनर झंडा इस्तेमाल नहीं कर सकता। लेकिन सांसद राजकुमार ने कैथल रेलवे स्टेशन पर आचार संहिता का उल्लंघन किया।
सांसद बोले-मुझे झंडा पकड़ने की खुशी है
सांसदराजकुमार सैनी ने कहा कि कैथल की यह काफी पुरानी मांग थी। शहर के लोग काफी खुश थे। कार्यकर्ता हाथों में बीजेपी के झंडे उठाए हुए थे। मैंने भी खुशी का इजहार करने के लिए एक झंडा बीजेपी का उठा लिया। इसमें कोई आचार संहिता का उल्लंघन नहीं हुआ है। कोई नया उद्घाटन या कोई ग्रांट नहीं दी है। जिससे मतदान में फायदा हो।
कैथल | दोपहर चार बजकर चौदह मिनट पर स्टेशन पर पहुंची चंडीगढ से जयपुर जाने वाली ट्रेन को बीजेपी का झंडा दिखाकर रवाना करते साांद राजकुमार सैनी।
इस बारे डीसी एनके सोलंकी ने बताया कि मामले में जांच के आदेश दे दिए गए हैं। जांच के बाद ही कार्रवाई की जाएगी। वहीं नायब तहसीलदार दिनेश शर्मा ने कहा कि आचार संहिता लागू होने के बाद सरकारी कार्यक्रम में पार्टी का झंडा प्रयोग नहीं किया जा सकता। सांसद राजकुमार सैनी ने ऐसा किया है तो यह आचार संहिता का उल्लंघन है।