पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जिला के 113 अति संवेदनशील 99 संवदेनशील बूथों पर रहेगी विशेष नजर

जिला के 113 अति संवेदनशील 99 संवदेनशील बूथों पर रहेगी विशेष नजर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलानिर्वाचनअधिकारी एवं डीसी एनके सोलंकी ने कहा है कि वे आगामी विधानसभा चुनावों को स्वतंत्र एवं निष्पक्ष रूप से सम्पन्न करवाने के लिए जिला प्रशासन सभी पुख्ता इंतजाम कर रहा है। आगामी विधानसभा चुनावों में 85 प्रतिशत मतदान का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए जनचेतना कार्यक्रम चलाए गए हैं और सूचना एवं जनसंपर्क विभाग का प्रचार वाहन भी जन मानस को सर्वाधिक मतदान के लिए प्रेरित करेगा। चुनाव संबंधित शिकायत दर्ज करवाने के लिए एक टोल फ्री हेल्प लाइन नंबर 1800-180-1332 जारी गया है।

इस बार 6 लाख 91 हजार 161 मतदाता जिला के चारों विधानसभा क्षेत्रों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे, जिसमें 6 लाख 89 हजार 244 सामान्य मतदाता तथा 1917 सर्विस वोटर भी शामिल हैं।

उनका कहना था कि चारों विधानसभा क्षेत्रों में 113 अति संवेदनशील मतदान केंद्र चिन्हित किए गए हैं जबकि 99 संवेदनशील तथा 11 बूथ वीकर सेक्शन के लिए बनाए गए हैं। इसके अतिरिक्त चुनावी प्रक्रिया को शांति पूर्वक संपन्न कराने के लिए 28 ड्यूटी मजिस्ट्रेट 43 सेक्टर सुपरवाइजरी अधिकारियों की तैनाती की गई हैं। जबकि किसी भी शिकायत को दर्ज कराने के लिए शिकायत निगरानी कमेटी का गठन सीटीएम एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी डाॅ. पूजा भारती की अगुवाई में बनाई गई है। जिसके लिए जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक सुरेंद्र सैनी नोडल अधिकारी होंगे। इस अवसर पर एसपी कुलदीप कुलदीप सिंह यादव, एडीसी अरविंद मल्हान, एसडीएम नरहरि सिंह बांगड़, डीपीआरओ रणधीर शर्मा, डीआईओ दीपक खुराना, निर्वाचन नायब तहसीलदार दिनेश शर्मा मौजूद रहे।