- Hindi News
- डकैती सेंधमारी में वांछित अपराधी को गिरफ्तार किया
डकैती सेंधमारी में वांछित अपराधी को गिरफ्तार किया
डकैतीसेंधमारीमामलों में वांछित आरोपी को क्राइम ब्रांच ने धारुहेड़ा जिला रेवाड़ी से गिरफ्तार किया है। आरोपी सात वर्ष से वांछित था। मंगलवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया। जहां कोर्ट ने उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत एसपी कुलदीप सिंह के आदेश अनुसार पीओ, बेल जंपर, मादक पदार्थ तस्कर और अवैध शस्त्र रखने वाले बदमाशों को पकड़ने के लिए पुलिस ने विशेष मुहिम चलाई जा रही है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया 13 अप्रैल 2007 को रात के समय कैंटर में सवार कुछ लुटेरों ने न्यू करनाल रोड स्थित कमल कॉलोनी के चौकीदार को बंधक बनाकर दुकान से करीब तीन लाख रुपए मूल्य लोहा लूटकर फरार हो गए थे। इस वारदात में वांछित आरोपी युसफ उर्फ ईशु मेव वासी पंचगाव थाना तावड़ू जिला मेवात शामिल था। सीआईए सब इंस्पेक्टर सत्यवान के नेतृत्व में एएसआई रमेश कुमार की टीम ने 15 सितंबर की रात को उसे गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में अब तक गिरोह के 11 अन्य सदस्य पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके है।
क्षेत्र में सक्रिय रहे गिरोह के सदस्य इससे पूर्व शहर की दुकानों में रात्री समय सेंधमारी की तीन अन्य वारदातों को भी अंजाम देकर लाखों की संपत्ति चुरा चुके थे। जिनमें युसफ सात साल से वांछित था। मंगलवार को बदमाश को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने दो दिन का पुलिस रिमांड दिया है।