पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एक शाम ठाकुर जी के नाम संकीर्तन में झूमे श्रद्धालु

एक शाम ठाकुर जी के नाम संकीर्तन में झूमे श्रद्धालु

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भारतविकासपरिषद शाखा द्वारा एक शाम ठाकुर जी के नाम संकीर्तन का आयोजन राधेश्याम मंदिर पूंडरी में किया गया, जिसमें ज्योति प्रचंड बलकार सिंह ने किया। संकीर्तन में श्याम का गुणगान भजन प्रस्तुति कैथल से आई मंडली राधा कृष्ण संकीर्तन मंडल ने किया।

संकीर्तन में परिषद शाखा सदस्यों के साथ पूंडरी फतेहपुर शहर से सैकड़ों भक्तों ने श्याम का गुणगान किया। इस संकीर्तन को सफलतापूर्वक संपूर्ण करने में मंदिर के पुजारी ने अपना सहयोग दिया। संकीर्तन में आए भक्तों ने नाच गाकर श्याम के भजनों का आलाप किया। कार्यक्रम के प्रमुख संयोजक प्रभात गोयल रहे। कीर्तन के पश्चात भक्तों को लड्डू का प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर संरक्षक डा. देवेंद्र सैनी, अध्यक्ष अशोक अग्रवाल, सचिव विकास सिंगला, डाॅ. मनोज मंगल, विनोद बंसल, डाॅ. विनोद कपिल, मनीष गर्ग, रजनीश गर्ग, पवन गोयल, राकेश अग्रवाल, डाॅ. सुभाष लूथरा, सुनील दुआ, राजेश खुराना, श्रवण सिंगला, संजय गर्ग, रघुव्रिंद, डाॅ. राजेश कुकरेजा, रविकांत, हर्ष सेठी, संजीव वालिया प्रवीण मित्तल भी मौजूद थे।

पूंडरी | संर्कीतनमें भजनों पर झूमती महिलाएं।