पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कार्ड मेकिंग में विक्रम की प्रतिभा को सबने सराहा

कार्ड मेकिंग में विक्रम की प्रतिभा को सबने सराहा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एनआईआईएलएमविश्वविद्यालयकेे स्कूल ऑफ फैशन एंड टेक्नोलॉजी ने कार्ड मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों के कलात्मक गुणों का विकास और उनके सृजनशील कौशल का आंकलन करना था। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दीपावली, बर्थ-डे, एनिवर्सरी नववर्ष के लिए ग्रीटिंग कार्ड बनाए।

स्कूल ऑफ फैशन एंड टेक्नोलॉजी की प्रो. सुदेश कुमारी ने बताया कि विद्यार्थियों के सर्वांगिण विकास के लिए समय-समय पर ऐसी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है। उन्होंने कहा कि बदलते समय के चलन के अनुसार इस विषय को चुना गया, जिससे आधुनिक तथा प्राचीन कलात्मक शैली को मिलाकर नए कार्ड बनाना था, विद्यार्थियों ने नए-नए तरीकों के डिजाइन बनाए। जो विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए आकर्षक का केंद्र बने। प्रतियोगिता में बीएससी फैशन टेक्नोलॉजी प्रथम वर्ष के विक्रम धीमान पहले, तीसरे वर्ष की सोनू ललित दूसरे और दूसरे वर्ष की दीक्षा तीसरे स्थान पर रही। विजेताओं को मौके पर ही सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के सभी शिक्षक और विद्यार्थी मौजूद थे।