पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हनुमान वाटिका में जेसीआई कैथल सिटी ने 50 पौधे लगाकर उनकी देखभाल का प्रण लिया

हनुमान वाटिका में जेसीआई कैथल सिटी ने 50 पौधे लगाकर उनकी देखभाल का प्रण लिया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कैथल | जेसीआईकैथलसिटी ने मंगलवार को हनुमान वाटिका में लगभग 50 पौधे लगाए। संस्था के अध्यक्ष राजेश खुरानिया ने बताया कि संस्था हर वर्ष शहर में 40-50 पौधे लगवाती है। सभी पौधों की सुचारु रूप से देख रेख भी की जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदूषित वातावरण से पौधे ही हमें बचा सकते है। पिछले साल की केदारनाथ त्रासदी इस वर्ष की कश्मीर त्रासदी वातावरण के असंतुलन के कारण ही हैं। पेड़ों की लगातार कटाई होने के कारण वातावरण का संतुलन बिगड़ रहा है। हर व्यक्ति को हर वर्ष कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए। इस अवसर पर सभी जेसी सदस्यों ने एक-एक पौधा लगाकर देखभाल करने का प्रण किया। यशपाल ने बताया कि संस्था जल्द ही स्वच्छ भारत अभियान भी विभिन्न स्कूलों में चलाया जाएगा। इस मौके पर राणा बंसल, अमित, पंकज, विशाल, अजय, अभिषेक, दिपांकर, सचिन, संजय, अतुल, आशिष विवेक उपस्थित थे।