एकल गायन में 10 विद्यार्थियों का चयन
आरकेएसडीकाॅलेजके सेमिनार हाल में प्रतिभा खोज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के एकल गायन मुकाबले में 10 विद्यार्थियों का चयन किया गया। कार्यक्रम की संयोजिका प्रो. रचना सरदाना ने बताया कि प्रतियोगिता में 60 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। प्रतिभागियों ने क्लासिकल हिंदी, पंजाबी, हरियाणवी अंग्रेजी गीतों पर अपनी प्रस्तुतियां दी।
गायन प्रतियोगिता में श्रेष्ठ पांच छात्र पांच छात्राओं का चयन किया गया। चयन किए गए विद्यार्थी 19 20 सितंबर को होने वाली फाइनल प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। इस मौके पर डॉ. अशोक शर्मा, विनय सिंहल, संजय कुमार, पूजा गुप्ता सूरज वालिया उपस्थित थे।