- Hindi News
- प्राकृतिक आपदाएं रोकने के लिए पौधारोपण जरूरी : सुमन
प्राकृतिक आपदाएं रोकने के लिए पौधारोपण जरूरी : सुमन
निर्मलभारतअभियान एवं नेहरु युवा केंद्र कैथल द्वारा राजकीय पाठशाला, पट्टी कौथ में मेरी धरती मेरा कर्तव्य के अंतर्गत पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच कृष्ण कुमार खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी महिंद्र सिंह ने की।
ग्रामीण युवा विकास अफगान पट्टी अध्यक्ष कुमारी सुमन ने कहा कि आज बढ़ती हुई जनसंख्या पर्यावरण प्रदूषण का सबसे बढ़ा कारण है। मानव ने प्रकृति से छेड़छाड़ की है। जिससे प्राकृतिक आपदाएं भी बढ़ गई हैं।
करोड़ों रुपए खर्च करके भी हम इन आपदाओं पर काबू नहीं पा सके। हमारा जिम्मा बनता है कि हम पर्यावरण के प्रति अपनी सहभागिता पूर्ण रूप से दें। हमें अपने आस-पास सफाई रखनी चाहिए। पॉलिथीन का प्रयोग नहीं करना चाहिए। कुमारी पिंकी ने कहा आज पौधों को लगाने के साथ-साथ उसका बच्चे की तरह पालन-पोषण करने की भी आवश्यकता है। हमें कम से एक पौधा अपने जीवन में लगाना चाहिए। पर्यावरण सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी बनती है।
सरपंच कृष्ण कुमार ने एक गांव में सफाई करवाने का जिम्मा लिया। उन्होंने पौधे बांटने लगवाने का जिम्मा भी लिया। उन्होंने कहा कि पौधा रोपण, संपूर्ण स्वच्छता अभियान, शौचालयों का निर्माण गांव की सफाई पर पूर्ण रूप से कार्य करेंगें। इस मौके पर अध्यापिका नीलम रानी, नवीन कुमार, विजय, मोहित, शीतल अनीता भी उपस्थित थीं।