पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सिविल अस्पताल को ही हेल्थ ट्रीटमेंट की जरूरत

सिविल अस्पताल को ही हेल्थ ट्रीटमेंट की जरूरत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ये स्थिति है डॉक्टरों की

100 बेड पर 241 मरीज

14 डॉक्टरों के पद पड़े हैं खाली महिला रोग विशेषज्ञ एक भी नहीं

अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी, मरीजों का हाल-बेहाल

जिलामुख्यालयस्थित सिविल अस्पताल वैसे तो बहुउद्देश्यीय अस्पताल है, लेकिन यहां की सुविधाओं और इंफ्रास्ट्रक्चर पर नजर दौड़ाई जाए तो जान पड़ता है कि इस अस्पताल को ही ट्रीटमेंट की जरूरत है। 100 बेड के इस अस्पताल में अकसर दोगुने से भी ज्यादा मरीज दाखिल रहते हैं। विशेषज्ञ डॉक्टरों का अभाव है तो महिला एमबीबीएस डॉक्टर तो हैं ही नहीं। ऐसे में गर्भवती महिलाओं को लाखों-करोड़ों रुपए खर्च कर गर्भवती महिलाओं को सुविधाएं प्रदान करने की सरकारी नीतियां भी दम तोड़ती नजर आती हैं। कमोबेश यही हाल जिले की सीएचसी (कम्युनिटी हेल्थ सेंटर) और पीएचसी (प्राइमरी हेल्थ सेंटर) का भी है।

सिविल अस्पताल में 100 बेड की सुविधा है, जबकि मौजूदा समय में यहां पर 241 मरीज दाखिल हो चुके हैं। एक बेड पर दो-दो मरीजों को रखना पड़ रहा है। अस्पताल में कम सुविधाओं के चलते मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। यदि कोई बड़ी दुर्घटना हो जाती है और घायलों की संख्या बढ़ जाती है तो एक-एक बेड पर 3-3 या 4-4 मरीजों को रखना पड़ता है।

सर्वेके बाद रुका सिटी स्कैन

सिविलअस्पताल में सिटी स्कैन लगाने की अनुमति मिली थी। सीएमओ डॉ. आदित्य स्वरूप गुप्ता के अनुसार अस्पताल ने जगह भी मुहैया कराई थी। संबंधित कंपनी सर्वे भी कर चुकी थी, लेकिन अस्पताल को सिटी स्कैन की सुविधा नहीं दी गई। इसके अलावा अन्य पांच जिलों में सिटी स्कैन भेजा गया। इसके लिए सरकार से दोबारा मांग की गई है।

जिले में छह सीएचसी और 17 पीएचसी बनाई गई हैं। इसके अलावा 117 स्वास्थ्य केंद्र विभिन्न गांवों में स्थापित किए गए हैं। सिविल अस्पताल के अलावा सभी सीएचसी और पीएचसी में डिलीवरी की सुविधाएं मौजूद हैं। सिविल अस्पताल में आए दिन 100 से ज्यादा अल्ट्रासाउंड होते हैं। सभी छोटे-बड़े मिलाकर 1500 के करीब टेस्ट रोजाना किए जाते हैं। प्रतिदिन करीब 200 एक्स-रे किए जाते हैं और 700 से ज्यादा सर्जरी होती हैं।

सेंटरों पर नहीं होते सभी टेस्ट

गुहणानिवासी विजय और पूंडरी निवासी मुलतानी देवी का कहना है कि गर्भवती महिलाओं के चेकअप की सभी सुविधाएं सिविल अस्पताल के अलावा कहीं ओर उपलब्ध नहीं है। इस कार