पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • इंसाफ के लिए आगे आए संगठन

इंसाफ के लिए आगे आए संगठन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सामाजिकसंगठनोंने कौल की महिला को न्याय दिलाने की मांग की। लोगों ने लघु सचिवालय पर रोष प्रदर्शन भी किया। रोष प्रदर्शन के बाद एसपी को ज्ञापन भी दिया।

रामेश्वर फौजी ने एसपी को दी शिकायत में आरोप लगाया कि 22 नवंबर को गांव कौल में कुछ लोगों ने महिला के साथ बलात्कार का प्रयास किया। उसे चोटें भी मारी। पीड़िता के ससुर जम्मनलाल ने फोन पर इसकी शिकायत पुलिस को की। पुलिस की जिप्सी भी मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस कर्मचारियों ने महिला को कौल सीएचसी में दाखिल कराया। दो बार महिला का मेडिकल हो चुका है। उसके गुप्त अंगों टांगों पर चोटें आई थी, लेकिन अभी तक पुलिस ने दोषियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई है। आए दिन धमकी दे रहे हैं। उन्होंने एसपी को जल्द दोषी व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इसकी शिकायत महिला आयोग सीएम मनोहर लाल खट्टर को भी भेजी है।

रेप के प्रयास मामले में ज्ञापन सौंपने पहुंचे पीडि़ता के परिजन।