पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शादी में धोखाधड़ी से साढे़ तीन लाख रुपए के गहनों का बैग ले गई महिला

शादी में धोखाधड़ी से साढे़ तीन लाख रुपए के गहनों का बैग ले गई महिला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शादीसमारोहमें एक महिला ने धोखाधड़ी करते हुए महिला के कपड़ों पर तरल पदार्थ फेंककर लाखों रुपए के गहने लेकर फरार हो गई। महिला की काफी तलाश की, पर महिला का पता नहीं चल सका। घटना की पूरी जानकारी पुलिस को दे दी गई।

सिविल लाइन थाना पुलिस को ग्योंग गांव निवासी बलवान सिंह ने बताया कि रविवार को उसकी लड़की की शादी थी। शादी के लिए ढांड रोड स्थित पैलेस में कार्यक्रम किया गया था। शाम लगभग चार साढ़े चार बजे जब बारात विदाई की तैयारी चल रही थी तो उसने बारात विदाई के समय गहनों से भरा बैग साली को सौंप दिया। बैग में 20 तोले से ज्यादा सोना-चांदी के गहने थे।

इसी दौरान किसी ने उसकी साली पर तरल पदार्थ फेंक दिया। इससे उसके कपड़े गंदे हो गए। कपड़ेे साफ करने के लिए उसने अज्ञात महिला को बैग दे दिया। उन्होंने बताया कि इसी दौरान अज्ञात महिला गहनों से भरा बैग लेकर फरार हो गई। गहनों की कीमत साढ़े तीन लाख रुपए थी। जांच अधिकारी एसआई सतबीर ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।