पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 250 नहीं 400 मीटर का बनेगा प्लेटफार्म

250 नहीं 400 मीटर का बनेगा प्लेटफार्म

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
न्यूरेलवेहाल्ट का प्लेटफार्म टिकट घर बनकर तैयार हो गया है, लेकिन नगरपरिषद ने अभी तक रास्ता तैयार नहीं किया है। अब प्लेट फार्म 250 मीटर की जगह 400 मीटर लंबा बनेगा।

न्यू रेलवे हाल्ट पर पिछले छह माह से कार्य चल रहा है। इस पर करोड़ रुपए के लगभग खर्च आएगा। प्लेट फार्म पर टिकट घर बनकर तैयार हो गया है। स्टेशन मास्टर का रूम, टिकट घर, सवारियों के बैठने के लिए बैंच लगा दिए हैं। रेलवे बाउंड्री वॉल का काम एक किसान ने रुकवा दिया था, लेकिन पुलिस के सहयोग से बाउंड्री वॉल का काम भी पूरा हो गया है। कुल मिलाकर प्लेट फार्म टिकट घर का काम पूरा है। प्लेट फार्म से करनाल रोड पर एक रास्ता दिया गया है। वैष्णो कॉलोनी में तो यह रास्ता पक्का किया हुआ है। गली के इस 30 फुट टुकड़े को प्लेट फार्म के साथ मिलाना है। रेलवे के अधिकारियों दो बार इसके लिए जिला प्रशासन को पत्र लिख दिया है। नगरपरिषद को इस टुकड़े को तैयार करना है। रास्ता तैयार होते ही यहां सारा काम काम कंप्लीट हो जाएगा।

शहर के लोगों को होगा फायदा

पुरानारेलवे स्टेशन जींद रोड पर पड़ता है, लेकिन ज्यादातर शहर पूर्व की ओर बढ़ गया है। जिला के सभी सरकारी कार्यालय करनाल रोड पर हैं। पुराने रेलवे स्टेशन पर जाने पर एक घंटे का समय लगता है। आने जाने का ऑटो रिक्शा वाले 40 रुपए लेते हैं। न्यू रेलवे हाल्ट पर रेल रुकने से शहर के लोगों को काफी फायदा होगा। समय और पैसे दोनों की बचत होगी।

लंबाई बढ़ाने के लिए इंजीनियरों ने किया था निरीक्षण

रेलवेके सीनियर सेक्शन इंजीनियर जेके अरोड़ा सीनियर सेक्शन हरप्रीत सिंह ने पिछले माह प्लेट फार्म की लंबाई बढ़ाने के बारे में निरीक्षण किया था। अब इसे मंजूरी मिल गई है। रेल रूकने बारे अधिकारियों ने कहा कि इसकी मंजूरी के लिए पत्र भेजा हुआ है। मंजूरी आते ही यहां पर रेल रुकना शुरू हो जाएगी। रेलवे का काम लगभग पूरा है। लेकिन जिला प्रशासन ने जो रास्ता बनाना है। वह भी तैयार होना जरूरी है।